फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस पर पथराव, यात्री लहूलुहान

Mon, 03 Nov 2014 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना जिला के चामुंडा से हरिद्वार जा रही ऊना डिपो की बस पर चंडीगढ़ के साथ नेशनल हाइवे पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें करीब तीन यात्रियों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


चलती बस पर अचानक पत्थरों की बरसात से चालक को बस रोकनी पड़ी। पथराव से बस के शीशे टूट गए, और यात्रियों की आंखों में लग गए। इससे बस में सवार यात्री घायल हो गए हैं। एक घायल की पहचान सन्नी निवासी खरड़ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार ऊना डिपो की बस नंबर एचपी 72 5732 रविवार को चामुंडा से हरिद्वार जा रही थी। बस जब करीब सवा आठ बजे चंडीगढ़ के साथ लगते घनोली में पहुंची तो किसी ने बस पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

यात्रियों को आई गंभीर चोटें

देखते ही देखते बस के शीशे टूट गए और इसमें बैठे यात्रियों की आंखों और चेहरे पर चोटें आ गईं। बस में सवार प्रत्यक्षदर्शी ऊना निवासी विक्रांत शर्मा और अमित शर्मा ने बताया कि अचानक बस पर पत्थराव से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद चालक ने मौके पर बस रोकी तो बाहर कोई नहीं था। कुछ शरारती तत्व इस घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। यात्रियों ने शातिरों को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला।

उधर, एचआरटीसी ऊना डिपो के आरएम विवेक लखनपाल का कहना है कि उन्हें फिलहाल घटना की सूचना नहीं मिली है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें