फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हाटी समुदाय के तीन युवाओं को पहली बार एसटी प्रमाण पत्र, जानें पूरा मामला

Wed, 29 Nov 2023 11:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/राजगढ़ (सिरमौर)

सार

 प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर बुधवार को सिरमौर प्रशासन ने गिरिपार इलाके के हाटी समुदाय के तीन अभ्यर्थियों को प्रोविजनल जनजाति प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर बुधवार को सिरमौर प्रशासन ने गिरिपार इलाके के हाटी समुदाय के तीन अभ्यर्थियों को प्रोविजनल जनजाति प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं।  प्रमाण पत्रों को सिर्फ जेईई मेन 2024 के लिए नियम और शर्तों के साथ जारी किया गया है।

 

उच्च न्यायालय ने बुधवार को उपायुक्त सिरमौर को एसटी प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश जारी किए थे। शावड़ी निवासी आर्यन ठाकुर, मतियाना निवासी ज्योति ठाकुर व बांदली निवासी अनुराग सिंह जनजाति उम्मीदवार के रूप में दावा किया था।

विज्ञापन


न्यायाधीश रंजन शर्मा ने उपायुक्त सिरमौर को इन्हें हाटी जनजाति के प्रोविजनल प्रमाण पत्र आनलाइन या हस्तलिखित साढ़े पांच बजे तक जारी करने के निर्देश दिए, ताकि वह 30 नवंबर की अंतिम तिथि तक जनजाति उम्मीदवार के रूप में आवेदन कर सकें। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने इसकी पुष्टि की है। केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डा. अमीचंद कमल व महासचिव कुंदन शास्त्री ने खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें