फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षक भर्ती के लिए 3 साल बढ़ी आयु सीमा

Tue, 08 Dec 2015 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग भर्ती प्रक्रिया में बड़ा फेरबदल कर रहा है। वन रक्षकों की भर्ती के लिए आयु सीमा को बढ़ा दिया गया है। सरकार की ओर से मंजूरी मिलते ही वन रक्षकों की भर्ती के लिए आयु सीमा को तीस साल कर दिया जाएगा। अब तक यह आयु सीमा 27 वर्ष है।
विज्ञापन


तीन साल का लाभ मिलने से हिमाचल में ओवरएज हो चुके युवाओं को भर्ती में शामिल होने का मौका मिल सकेगा। सोमवार को वन विभाग की 19वीं स्पोर्ट्स एंड ड्यूटी मीट में मुख्य अतिथि पहुंचे वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने बताया कि वन विभाग वन रक्षकों की भर्ती के लिए आयु सीमा तीन साल बढ़ाने बढ़ाएगा।

वन निगम में लिपिक और चतुर्थ श्रेणी के पूर्व कर्मचारियों के बच्चों की 75 पदों की भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही उन्हें ज्वाइनिंग दी जाएगी। सोलन जिले के बद्दी में वन निगम के डिपो के लिए 125 बीघा भूमि चिन्हित की गई है। इसकी स्वीकृति के लिए सरकार को प्रपोजल भेज दी है।
विज्ञापन


इनामी राशि चार गुणा बढ़ाई- सरकार ने राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को प्रदान की जानी वाली नकद राशि में चार गुणा बढ़ोतरी की है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 20 हजार के स्थान पर अब 80 हजार रुपये, जबकि द्वितीय स्थान पर 10 हजार से बढ़ाकर 40 हजार और तृतीय स्थान पर 6 हजार से बढ़ाकर 24 हजार किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें