घर में कुछ समय पहले दरारें पड़ना शुरू हो गईं थी। प्रभावित की शिकायत पर उपमंडल स्वारघाट प्रशासन की तरफ से एसडीएम ने भी कुछ दिन पहले मौके का जायजा लिया था। हिदायत दी गई थी कि यहां रहने से परहेज किया जाए।इसी को देखते हुए प्रभावित सामान सहित शिफ्ट हो गए। पिछले 48 घंटे से उपमंडल स्वारघाट में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण यह तीन मंजिला मकान मंगलवार रात को गिर गया।
वहीं, भवन गिरा तो मलबे ने पड़ोसी मदन लाल के मकान के पिलरों को भी चपेट में ले लिया।अब मदन लाल का मकान भी डेंजर जोन में आ गया है। उपमंडल प्रशासन स्वारघाट की तरफ से प्रभावित शिव कुमार व उसके पड़ोसी मदन अत्री को 10-10 हजार की फौरी राहत दी गई है।