फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: गाड़ी पर फर्जी स्टिकर लगाकर नालागढ़ पहुंच गए यूपी के तीन लोग

Tue, 31 Mar 2020 04:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल की सीमा को लांघने की कोशिश कर रहे लोगों के साथ पुलिस सख्ती से निपट रही है। मंगलवार को नालागढ़ में पुलिस ने फर्जी स्टिकर वाले वाहन में यूपी के शामली से नालागढ़ पहुंचे लोगों को पकड़ा है। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। जिन्हें बीएम जैन स्कूल नालागढ़ में बने क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है। यूपी के शामली से नदीन अहमद, मोहम्मद अंसर और नवाब एक वाहन में सवार होकर आए। वाहन पर फर्जी स्टिकर लगाया था। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को प्रदेश की सीमा लांघने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन ने मकान मालिकों को भी किराया लेने के लिए दबाव न बनाने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि यूपी से आए तीन लोगों को शेल्टर होम भेज दिया गया है। जबकि सीमाओं पर आने और जाने वाले लोगों को रोककर इन्हें शेल्टर होम में क्वारंटीन किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने 32 लोगों को बॉर्डर से वापस भी भेजा है।

मकान खाली करने का दबाव बनाया तो मालिक पर केस
पुलिस विभाग ने ऐलान किया है कि किरायेदार और लेबर मकान खाली करके वापस जाते हैं तो मकान मालिक पर भी कार्रवाई होगी। यदि किरायेदारों और लेबर को किसी भी मकान मालिक ने किराया देने के लिए परेशान किया और यदि कोई कमरा खाली करते हुए सड़क पर पाया गया तो ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ में राशन न होने की झूठी सूचना देने पर मामला दर्ज

 प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने पर नालागढ़ में एक प्रवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी बार-बार आपात नंबर पर जरूरत का सामान खत्म होने की बात करते हुए मदद मांग रहा था। जिस पर उपमंडल प्रशासन ने कोविड-19 फूड कंपनी सोशल कमेटी के सदस्य को यहां पड़ताल के लिए भेजा तो पाया कि इसके किराये के कमरे में जरूरत का हर सामान उपलब्ध था। पुलिस थाना नालागढ़ के एएसआई विजय पाल सिंह को व्हाट्सऐप नंबर पर कोविड-19 फूड कंपनी के सोशल वर्कर पुनीत कौशल का वीडियो मिला। जिसमें बिहार के रहने वाले पप्पू राम पुत्र रविशंकर ने बताया कि दत्तोवाल में परिवार के साथ रहता है। 

इस शख्स ने एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा को समाजसेवी पुनीत कौशल के मोबाइल पर फोन पर सूचना दी कि उसके घर पर खाने पीने का कोई भी सामान नहीं है। जिस पर यह पुलिस कर्मियों के साथ कमरे में पहुंचा, जहां पर मकान मालिक और अन्य लोग की मौजूदगी में उसके कमरे की तलाशी ली गई तो जरूरी सामान आटा, चावल, दालें आदि पर्याप्त मात्रा में पाए गण्। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को घर द्वार पर सहायता करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से कृतसंकल्प है, लेकिन झूठी जानकारी न दें और जरूरत पड़ने पर ही दिए गए आपात नंबरों पर सूचना दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें