हादसे में चालक ईश्वर दास (68 वर्ष) पुत्र डोला राम गांव जठानी खनेरी डाकघर भलयाणी जिला कुल्लू, रंजीत सिंह (47 वर्ष) पुत्र आहर सिंह गांव, डाकघर मेडिकल कालोनी खनेरी रामपुर, जिया राम (35 वर्ष) पुत्र परस राम गांव किमचा डाकघर कुशवा तहसील निरमंड जिला कुल्लू घायल हो गए।
जिन्हें सड़क से गुजर रहे लोगों ने सड़क तक निकाला। उपचार के लिए घायलों को बंजार अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया।
घटना में कार के परखचे उड़ गए हैं। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि घटना की छानबीन के लिए एएसआई बृज लाल को नियुक्त किया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।