फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और टिप्पर में जोरदार टक्कर, एक परिवार के तीन लोगों की मौत

Tue, 14 Nov 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल ठियोग के साथ लगते थरमटी के पास कार और टिपर की भीषण टक्कर में भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। 
विज्ञापन



टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार लोगों के शव बुरी तरह फंस गए थे। इन्हें जेसीबी की मदद से निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार एचपी 64-1415 ठियोग से शिमला की ओर जा रही थी, जबकि टिपर एचपी 72-9344 शिमला से ठियोग की तरफ आ रहा था। थरमटी के पास कार और टिपर के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में इनकी गई जान

डीएसपी बलबीर जसवाल ने बताया कि हादसे में कार चालक धर्मेंद्र शर्मा (28) पुत्र दयानंद, निशा कुमारी (42) पुत्री दयानंद और अनूप कुमार (34) पुत्र दयाल शर्मा की मौत हो गई है। धर्मेंद्र और निशा भाई-बहन थे, जबकि अनूप उनके ही गांव टिक्कर रोहड़ू के शारोंठा का रहने वाला था। 

उन्होंने बताया कि कार में सवार एक अन्य युवक अरुण कुमार (18) पुत्र नरेश कुमार बुरी तरह घायल हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया। 

यहां से देर शाम को उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। हादसे के शिकार तीनों लोगों के शव आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन

 बाइक की टक्कर में एक की मौत

भवारना से सटे दैहण के गांव घरूंह के पास सोमवार दोपहर बाद करीब चार बजे दो बाइक आपस में टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा बस को ओवरटेक करते समय हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। दैहण के पास एक बाइक सवार बस को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई। इस कारण युवक अजय कुमार (30) निवासी घरूंह बस के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि बस रुक गई थी। दूसरी बाइक में सवार युवक भी नाली में जा गिरे। अजय को पालमपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर प्रोवेशन पर आए डीएसपी सुशांत शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें