जहां से उसे गंभीर अवस्था में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान प्रकाश (26) पुत्र रणीया, संदीप (27) पुत्र किरपा राम गांव टिक्कर डाकघर कुलग तहसील कुपवी के रुप में की गई है। जगत सिंह (48) पुत्र जीत सिंह गांव बागी, डाकघर चाडोली का रहने वाला था।
घायल की पहचान बॉबी (22) पुत्र मोही राम, च्यामा के रुप में हुई है। प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये और घायल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है। इधर, डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है।