फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Wed, 05 Aug 2020 10:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
lightning - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंबा जिले की पल्यूर पंचायत के न्योला गांव में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह के मुताबिक बुधवार को जरमो (48), उसका पुत्र पवन (27) और अशोक (25) जंगल से लकडि़यां लाने गए थे। इसी बीच शाम करीब छह बजे बिजली गिरने से तीनों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र देशो निवासी न्योला अपने गांव के ही दो लोगों के साथ गांव से कुछ दूरी पर स्थित गणेरु धार में लकड़ियां लेने गए थे।

विज्ञापन


अशोक ने अपने घर पर बताया कि वह जल्दी ही लकड़ी लेकर घर पहुंच जाएगा। इसके बाद तीनों जंगल की ओर निकल पड़े। शाम के समय अचानक मौसम ने करवट ली और मूसलाधार बारिश होने लगी। इसी बीच बिजली गिरने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के अन्य लोगों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। इसके बाद मृतकों के परिजन मौके की ओर भागे।

साथ ही प्रशासन को भी मामले की जानकारी दी गई। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। वहीं शवों को मेडिकल कॉलेज ले जाने की व्यवस्था भी की जा रही है। ग्राम पंचायत पलयुर के प्रधान हसनदीन ने बताया कि बिजली गिरने से गांव के तीन लोगों की मौत हो गई है। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें