शनिवार को हमीरपुर में दो, बिलासपुर में तीन, कांगड़ा में एक और शिमला में दो मरीजों की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। स्वाइन फ्लू की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या कांगड़ा जिले में दस पहुंच गई है।
शिमला में 4, ऊना-हमीरपुर में दो-दो, मंडी में पांच और सोलन-बिलासपुर में एक-एक मरीज की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हुई है। पांवटा साहिब की युवती की चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू से मौत होने की आशंका जताई गई है। युवती की मौत के बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग स्वाइन फ्लू से संदिग्ध मौत पर संशय जता रहा है।