फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक, अब 38 सक्रिय केस

Tue, 19 May 2020 10:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/बिलासपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में मंगलवार को पांच और मरीजों ने कोरोना महामारी का मात दे दी। इनमें कांगड़ा जिले से भाई-बहन समेत तीन मरीज शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती कांगड़ा उपमंडल के झीरबल्ला गांव के भाई-बहन और नगरोटा बगवां उपमंडल के घीण गांव के युवक के सैंपल सोमवार को जांच के लिए भेजे थे, जिनकी मंगलवार को रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने ने बताया कि तीनों को घर भेज दिया है। आगामी सात दिन तक स्वास्थ्य विभाग इन पर निगरानी रखेगा। इसके अलावा दो बिलासपुर जिले के शामिल है। राज्य में अब 38 सक्रिय मामले हैं। उधर, चैरिटेबल अस्पताल भोटा में भी दो और कोरोना रोगी उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं। इनमें से एक हमीरपुर जिले के बिझड़ी क्षेत्र, जबकि दूसरी महिला ऊना जिले से संबंधित है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं आरसीएच भोटा के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि दोनों रोगियों को गत आठ मई को यहां लाया गया था।

बिझड़ी पंचायम का 42 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति 29 अप्रैल को दिल्ली से परिवार सहित घर लौटा था। दूसरी संक्रमित महिला दिल्ली से लौटने के बाद ऊना जिले के मैहतपुर में संस्थागत क्वारंटीन थी। 8 मई को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उसी शाम उसे भोटा लाया गया था। मंगलवार दोपहर बाद दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

युवक के संपर्क में आए दुधमुंहे बच्चे समेत 21 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

वहीं, कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते खतरे के बीच कंटेनमेंट जोन घोषित नूरपुर तहसील के मनेड़ गांव (जौंटा) के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गुरुग्राम से लौटे संक्रमित युवक के संपर्क में आए सभी 12 व्यस्कों (पत्नी को छोड़कर) और संक्रमित युवक के आठ माह के दुधमुंहे बच्चे और सभी नौ बच्चों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित युवक की पत्नी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंगलवार को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट कर दिया गया है।

संक्रमित दंपति का आठ माह का मासूम बच्चा अब घर पर दादा-दादी के पास रहेगा। संक्रमित युवक के संपर्क में आए लोगों के साथ-साथ कंटेनमेंट जोन में आने वाली आबादी को अभी आदेशों तक होम क्वारंटीन में रहना पड़ेगा। एसडीएम नूरपुर डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि संक्रमित युवक की पत्नी को भी कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने और सरकार व प्रशासन के आदेशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

भाई-बहन को गुलदस्ते देकर किया स्वागत

कोरोना के तीन पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट सामान्य आने से जिला कांगड़ा के लोगों ने राहत की सांस ली है। तीनों पॉजिटिव मरीजों में से एक नगरोटा बगवां अपमंडल के घीण गांव का है, जबकि दो भाई-बहन कांगड़ा उपमंडल के झीरबल्ला के रहने वाले हैं। दोनों भाई-बहन मंगलवार को कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंचे हैं।

दोनों भाई-बहन का गांव पहुंचने पर गांव वासियों ने उनका फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया। प्रधान अनिल ने बताया कि अब उन्हें घर में ही होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए।  उधर, उपायुक्त राकेश प्रजापति, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन तथा सीएमओ जीडी गुप्ता ने उनके घर जाकर पुष्पगुच्छ भेंटकर उनको बधाई दी। दोनों ने डीसी-एसपी को उनके घर आने और कुशलक्षेम पूछने के लिए थैंक्यू कहा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें