फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ठियोग से लापता तीन नाबालिग आठ घंटे हाद हरियाणा में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
14 से 15 साल के हैं तीनों बच्चे
विज्ञापन

घर से दौड़ लगाने निकले थे, पिंजौर के टिपरा में मिले
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ठियोग से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को पुलिस ने आठ घंटे के भीतर हरियाणा के पिंजौर से सकुशल ढूंढ निकाला। तीनों बच्चे बिना परिजनों को बताए घर से घूमने के लिए निकल गए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समन्वित प्रयासों से उन्हें सुरक्षित तलाश लिया गया।

पुलिस के अनुसार तीनों बच्चे 15 नवंबर की शाम करीब छह बजे घर से दौड़ लगाने के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। तीनों की उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है और वह ठियोग के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ते हैं। बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद एक अभिभावक की शिकायत पर 16 नवंबर को पुलिस थाना ठियोग में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच और विभिन्न स्तरों पर समन्वय के बाद पुलिस टीम ने तीनों बच्चों को हरियाणा के पिंजौर क्षेत्र में गांव घाटीवाला (बिटना) बाईपास के पास शिवलोत्री मंदिर के पास टिपरा से पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि तीनों बच्चे अपने परिजनों को बिना बताए घूमने के लिए घर से निकले थे। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों नाबालिगों को सुरक्षित ढूंढ लिया है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें