शिमला। संजौली की जोनांम मोनिस्ट्री से तीन नाबालिगों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मोनिस्ट्री प्रबंधक की शिकायत पर नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मोनिस्ट्री के सगे दोरजे ने बताया कि रविवार को मोनेस्ट्री से तीन नाबालिग लापता हो गए। पहले उन्होंने अपने स्तर पर बच्चों की तलाश की। उन्हें उम्मीद थी कि पहले की तरह ही इस बार भी बच्चे मिल जाएंगे लेकिन जब उनको हर जगह तलाश करने पर भी कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने इसकी शिकायत ढली पुलिस स्टेशन में की। पुलिस ने तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। इससे पहले भी मोनेस्टि्री से कुछ दिन पहले दो नाबालिग लापता हो गए थे, जो कि ढली क्षेत्र में ही मिल गए थे। इस बार मंगलवार शाम तक लापता बच्चों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस हर संभावित जगह पर उनकी तलाश कर रही है।