फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: तपोवन में तोड़-फोड़ के साढ़े तीन माह बाद रुमित समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2022 10:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 सवर्ण आयोग के गठन को लेकर तपोवन में हुए विवाद, हाथापाई, पथराव और गाड़ी से सरकारी कर्मचारियों को कुचलने के मामले में सवर्ण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर, देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर और दीपक को सोमवार को शिमला से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को कुचलने के तीन आरोपियों को पुलिस ने साढ़े तीन माह बाद गिरफ्तार किया है। तीनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।  सवर्ण आयोग के गठन को लेकर तपोवन में हुए विवाद, हाथापाई, पथराव और गाड़ी से सरकारी कर्मचारियों को कुचलने के मामले में सवर्ण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर, देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर और दीपक को सोमवार को शिमला से गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों को 26 मार्च को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


सवर्ण आयोग के गठन को लेकर तपोवन विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 10 दिसंबर को प्रदेशभर के सवर्ण समुदाय के लोग तपोवन स्थित विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान जोरावर स्टेडियम के पास पुलिस ने नाका लगाया था, लेकिन सवर्ण आयोग के गठन की मांग लेकर आए हजारों लोगों ने पथराव के साथ सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया था। इस दौरान उन्होंने एएसपी कांगड़ा की गाड़ी, फायर ब्रिगेड की गाड़ी, पुलिस बस को काफी नुकसान पहुंचाया था। इस आंदोलन का नेतृत्व रुमित ठाकुर, मदन ठाकुर और दीपक कर रहे थे। इनके खिलाफ सदर थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया गया था। उधर, सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें