फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: किन्नौर की भावावैली में बर्फीले तूफान ने ली तीन मजदूरों की जान, दो घायल

Mon, 11 Mar 2024 06:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर(किन्नौर)

सार

किन्नौर जिले की भावावैली के मुसरिंग में हिमस्खलन से पहले आए बर्फीले तूफान में निजी हाइड्रो परियोजना में कार्यरत तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन
बर्फीले तूफान की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की भावावैली के मुसरिंग में हिमस्खलन से पहले आए बर्फीले तूफान में निजी हाइड्रो परियोजना में कार्यरत तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही कंपनी के अधिकारियों और पुलिस टीम ने दो शवों को कब्जे में लिया, जबकि एक घायल मजदूर ने पीएचसी कटगांव में दम तोड़ दिया। पुलिस थाना प्रभारी भावानगर जगदीश ठाकुर और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब एक बजे निजी हाइड्रो परियोजना के सभी मजदूर दोपहर का भोजन कर रहे थे।

विज्ञापन


अचानक हिमस्खलन से पहले आए बर्फीले तूफान ने मजदूरों को चपेट में ले लिया। इसके चलते मजदूर सीमन किंडो गांव उर्मी, झारखंड और विरयां उराव तहसील कूचा टोले झारखंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रतन लाल झारखंड ने कटगांव पीएचसी में दम तोड़ दिया। वहीं घायल नेपाल मूल के कृष्ण को गंभीर चोटें आने से उसे महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया गया है। घायल चंद्र नाथ, झारखंड का पीएचसी कटगांव में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी किन्नौर सृष्टि पांडे ने कहा कि इस हादसे मेें तीन मजदूरों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें