फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रभागा नदी में गिरी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Wed, 14 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लाहौल स्पीति
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में जिला लाहौल स्पीति के उदयपुर के पास कार हादसा हो गया है। इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार सड़क से 300 मीटर नीचे चंद्रभागा नदी में नैनो कार (एचपी-62-3730) के चंद्रभागा नदी में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं।
विज्ञापन


हादसा मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे उदयपुर से 13 किलोमीटर दूर दलदल नामक जगह पर हुआ। नाजुक हालत को देखते हुए घायल महिला को उदयपुर से जिला अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। हादसे में एक लड़के को भी मामूली चोटें आई हैं।

ये सभी पतलीकूहल से लाहौल में त्रिलोकनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने थिरोट, सिंदवाडी और झोलिंग गांव के लोगों की मदद से घायलों को निकाला और उदयपुर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में इनकी जान गई

हादसे में हुकम राम (52), इनकी पत्नी इंद्रा देवी (50) और भतीजा राज कमल (26) की मौत हो गई। घायलों में हुकम राम की भाभी शांति देवी (53) को उदयपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर किया गया है जबकि 12 साल के पोते जतिन को मामूली चोटें आई हैं।

मृतकों का उदयपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। बता दें कि एक ही परिवार के लोग लाहौल के नालडा गांव के रहने वालेे थे और वर्तमान में कुल्लू के पतलीकूहल में रहते थे। डीएसपी जिला हेडक्वार्टर केलांग संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने धारा 279, 337, 338 और 304 के तहत मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की पता लगाया जा रहा है।

लाहौल के नालडा में शोक की लहर
हादसे के बाद लाहौल के नालडा गांव में शोक की लहर है। घटना को लेकर स्थानीय विधायक रवि ठाकुर, वूल फेडरेशन के चेयरमैन ठाकुर रघुवीर सिंह और पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडेय ने शोक प्रकट किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें