फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों की गाड़ी खाई में लुढ़की, एसएफआई के जिला सचिव समेत दो की मौत

Thu, 30 May 2019 09:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिरमौर के महीपुर के समीप सैंज में गुरुवार दोपहर बाद बरातियों से भरी पिकअप करीब 200 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। करीब सबा चार बजे हुए इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। 16 लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


घायलों को डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती किया गया है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पिकअप में बच्चों समेत कुल 18 लोग सवार थे। एक को पीजीआई रेफर किया गया है।

सैनधार इलाके के खैरी चांगन से बरात वीरवार सुबह पोबोराड़ा गांव के लिए गई थी। शाम को लौटते समय बरात में शामिल एक पिकअप महीपुर के समीप सैंज मोड़ पर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दाउण क्यारगा निवासी बलबीर सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि, घायलों को नाहन लाते समय एसएफआई के जिला सचिव सचिन ठाकुर निवासी दीद बगड़ ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

मेडिकल कॉलेज नाहन में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। हादसे की सूचना मिलते ही महीपुुर और आसपास के इलाकों के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 200 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप को ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया।

साथ ही हादसे की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। बारात खैरी चांगण गांव पहुंचनी थी। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पिकअप में 18 लोग सवार थे। इनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल में मृत घोषित हुआ। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें