फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा! नोटबंदी में इन ज्वेलर्स ने कमा लिए साढ़े आठ करोड़ रुपये

Sat, 18 Mar 2017 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
8 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 के बीच हुई नोटबंदी के दौरान शिमला के तीन नामी ज्वैलर्स ने करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की आय अर्जित की थी। इस बात का खुलासा विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग की शिमला यूनिट की ओर से की जा रही जांच में हुआ है। टीम ने
विज्ञापन


जब शिमला के तीन नामी ज्वैलर्स के घरों और दफ्तरों में छापेमारी की तो उस दौरान उन्हें इतनी राशि के कर चोरी की जानकारी मिली है। शुरूआती कार्रवाई के बाद अब टीम विस्तृत जांच में जुटी है। दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के इन्वेस्टिगेशन विंग ने कई साल बाद इस तरह की रेड की है। इसके बाद से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच में हुए ये भी खुलासे

माल रोड स्थित शहर के तीन नामचीन ज्वैलर्स के घरों और अन्य ठिकानों पर विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग की रेड के दौरान टीम को न सिर्फ करोड़ों रुपये की आय पर कर चोरी की जानकारी मिली, बल्कि उनके बैंक खातों में कब और कितनी रकम जमा हुई इसकी जानकारी भी इकट्ठा की।

इसके अलावा उनके ज्वैलरी स्टॉक, बिल बुक और नकदी भी मिली। साथ ही कई फर्जी बिल और बोगस सेल की भी जानकारी सामने आई। अब शुरूआती जांच के बाद टीम तीनों व्यापारिक संस्थाओं के परिसरों से मिले डिजिटल डाटा और दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है। 

सूत्रों का कहना है कि तीनों संस्थानों के कई अघोषित निवेशों और अचल संपत्तियों की भी जानकारी मिली है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में कई अन्य ज्वैलर्स पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें