फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हिमाचल के तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

Wed, 28 Oct 2020 08:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 हरियाणा के इंद्री-यमुनानगर मार्ग पर बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में हिमाचल के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। शिलाई की कांडो भटनोल पंचायत के ये युवक टमाटर की फसल लेकर दिल्ली सब्जी मंडी जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे गाड़ी का टायर बदलते वक्त तेजरफ्तार से आए रेत से भरे एक ट्राले ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। इससे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हरियाणा पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। उधर, इस घटना से शिलाई क्षेत्र में शोक लहर छा गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिलाई के भटनोल निवासी योगराज, सुनील, नीटू और पधोग का अनुराग टमाटर की फसल लेकर दिल्ली जा रहे थे। बुधवार सुबह इंद्री-यमुनानगर मार्ग रंभा नामक स्थान पर उनकी आयशर एचपी 85-2439 का टायर पंक्चर हो गया। रंभा के समीप युवक अपनी गाड़ी का टायर बदल रहे थे। अचानक पीछे से तेज रफ्तार से आए एक ट्राले (एचआर 69-6729) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 

हादसे में योगराज, सुनील और अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीटू फोन सुनने के लिए सड़क से कुछ दूर निकला था जिससे उसकी जान बच गई। नीटू ने बताया कि हादसा खतरनाक था। ट्राला तेज रफ्तार से आया और देखते ही देखते तीन लोगों की जान चली गई। दुर्घटना के बाद मृतकों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस दुर्घटना का शिकार हुए लोगों का पोस्टमार्टम करवा रही है। 
विज्ञापन


युवकों के परिजन भी हरियाणा रवाना हो गए हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिचितों और ग्रामवासियों इंद्र ठाकुर, दलीप ठाकुर, स्वरूप सिंह, टीकम चंद पूर्व प्रधान, लाला बहादुर सिंह, बियर सिंह ने बताया कि तीनों युवकों को ट्राले ने बुरी तरह से कुचला हुआ है। उनका अंतिम संस्कार पांवटा साहिब में यमुना तट पर ही किया जाएगा। डीएसपी बीर बहादुर ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस से इसकी सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें