फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: घरेलू गैस सिलिंडरों में मिल रही कम एलपीजी, तीन सिलिंडर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी के उपभोक्ता ने गैस एजेंसी में सिलिंडर करवाया था बुक
विज्ञापन

वजन करने पर सिलिंडरों में कम निकली गैस
उपभोक्ता ने सदर पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में एलपीजी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति के नाम पर उपभोक्ताओं से धोखा किया जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सतर्क रहते हुए तोलकर ही गैस सिलिंडर लेने की जरूरत है। इसका खुलासा रविवार को उस समय हुआ जब सब्जी मंडी के रहने वाले शाहिद नाम के उपभोक्ता शेरे पंजाब स्थित गैस एजेंसी में सिलिंडर लेने के लिए सब्जी प्वाइंट पर पहुंचे। उन्होंने जब सिलिंडर उठाया तो गैस कम होने का शक हुआ। पहले उन्होंने नजदीक की दुकान में इसका वजन किया तो इसमें कम गैस होने की पुष्टि हुई। इसके बाद सिलिंडर ढुलाई में लगे कर्मचारी कंपनी का कांटा लेकर आए। इसके साथ ही सदर पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद कंपनी के कांटे पर जब सिलिंडरों का वजन किया गया तो इसमें भी सवा किलो से लेकर ढाई से तीन किलो तक गैस कम निकली। पहले गैस सिलिंडर का जब वजन किया गया तो इसका वजन 30.1 किलोग्राम की जगह 28 किलोग्राम निकला। इस तरह से इस गैस सिलिंडर में करीब 2.100 गैस कम निकली। इसके बाद दो और सिलिंडरों का वजन किया गया तो इनमें भी 1.150 किलोग्राम से तीन किलोग्राम तक गैस कम होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने तीन घरेलू गैस सिलिंडरों को अपने कब्जे में ले लिया। शाहिद ने उपभोक्ताओं से सदर में पुलिस में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस के मुताबिक गैस सिलिंडर की सप्लाई शोघी स्टोर से आई थी और कंपनी से मामले को लेकर पूछताछ कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इनसेट
उपभोक्ता ऐसे हो रहे ठगी का शिकार
राजधानी में हजारों उपभोक्ताओं को हर महीने लाखों घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जाती है, लेकिन उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति सजग नहीं हैं। यही वजह है कि नियमों को धत्ता बताते हुए उन्हें सिलिंडरों में कम गैस दी जाती है। नियमों के तहत किसी भी कंपनी के गैस सिलिंडर की आपूर्ति पहुंचने पर उपभोक्ताओं को ढुलाई करने वाले कर्मचारी को सामने ही इसका वजन करने के लिए कहना चाहिए। इसके लिए कंपनियों और गैस एजेंसियों की तरफ से वजन करने की मशीन मजदूरों को दी जाती है लेकिन ज्यादातर मामलों में लोग अपने अधिकारों का इस्तेमाल नहीं करते हुए, बिना वजन किए ही गैस सिलिंडर ले लेते हैं। इसी का फायदा उठाकर उनसे धोखाधड़ी हो रही है। पुलिस में शिकायत करने के लिए सब्जी मंडी निवासी शाहिद ने बताया कि उन्होंने पिछले साल भी इस बारे में शिकायत की थी लेकिन एजेंसी ने यह कहते हुए उनकी बात को नकार दिया कि उन्होंने अपने घर में गैस सिलिंडर का वजन किया है, ऐसे में इसकी जिम्मेदारी नहीं ले सकते हैं। इसको देखते हुए उन्होंने इस बार शक होने पर गैस सिलिंडर प्वाइंट पर ही इसका वजन करवाया और शहर में उपभोक्ताओं के साथ हो रही धोखाधड़ी का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस और प्रशासन ने इस संबंध में उचित कार्रवाई नहीं की तो प्रदेश उच्च न्यायालय और उपभोक्ता अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
इस तरह की शिकायत सामने आई है। कम वजन के सिलिंडरों को कंपनी को वापस भेजा जा रहा है। उपभोक्ताओं से आग्रह है कि सिलिंडर का वजन करके ही लें। इसके लिए सभी श्रमिकों को वजन मापने की मशीन उपलब्ध करवाई जाती है। -आदर्श सूद, संचालक बेस्ट गैस सर्विस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें