शिमला। बालूगंज थाना के अंतर्गत एमएलए क्रॉसिंग के समीप दो टैक्सियों में भिड़ंत हो गई। इसमें एक महिला को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में मीना ने बताया कि वह अपने पति के साथ जा रही थी। इसी बीच एमएल क्रॉसिंग के समीप दूसरी ओर से आ रही टैक्सी से वाहन की भिड़ंत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।