फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन तीन परीक्षाओं से बढ़ी युवाओं की टेंशन

Mon, 22 Aug 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही दिन में तीन-तीन परीक्षाओं की डेटशीट घोषित किए जाने से बेरोजगार युवक-युवतियां भड़क गए हैं। इसके चलते बेरोजगारों ने ढालपुर में बैठक की। रीना कुमारी, लीलावती, विजय, ठाकुर दास, नरेश कुमार, संजीव कुमार, बनिता, तेंजिन, राजेश कुमार और सुनीता का कहना है कि 4 सितंबर को एक ही दिन में तीन परीक्षाएं रखी गई हैं।
विज्ञापन


विभिन विभागों में नौकरी के लिए भारी-भरकम राशि चुकाने के बावजूद वे एक ही दिन में सभी परीक्षाएं देने में असमर्थ हैं। ऐसे में वे अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार सितंबर को एक ही दिन आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, जेबीटी टेट और

हाईकोर्ट क्लर्क कर परीक्षा ली जा रही है। उक्त लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बेरोजगारों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार उक्त परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव करे। तीनों परीक्षाएं एक साथ होने से वे दुविधा में हैं कि किस परीक्षा की तैयारी करें और किसे छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें