फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू की छठी कटऑफ पर दाखिले का आखिरी मौका आज 

Mon, 22 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षण सत्र 2016-17 की खाली सीटों पर दाखिले के लिए जारी डीयू की छठी कटऑफ के लिए सोमवार को दाखिले का आखिरी मौका है। इसके बाद दोबारा मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


डीयू विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को जहां भी मौका मिल रहा है वह दाखिला करा ले, क्योंकि जरूरी नहीं आगे उस कॉलेज में दोबारा उन्हें मौका मिले। डीयू ने खाली सीटों के लिए तीन कटऑफ जारी करने का फैसला लिया था।

पहली कटऑफ 20 को जारी होने के साथ दाखिला शुरू हो गया है। दाखिले के लिए दो दिन का समय मिलेगा। एक दिन का समय बीत गया है, अब छात्रों के पास सिर्फ सोमवार को दाखिला पाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


अब खाली सीटों के लिए दूसरी और डीयू की सातवीं कटऑफ आगामी 24 अगस्त को जारी होगी। इसके लिए दो दिन दाखिले का मौका मिलेगा। खाली सीटों के लिए तीसरी कटऑफ 29 अगस्त को आएगी। पूरी दाखिला प्रक्रिया 30 अगस्त तक चलेगी।

हालांकि अब ज्यादातर कॉलेजों में महज आरक्षित वर्ग के लिए ज्यादा मौके है। सामान्य वर्ग के लिए बेहद सीमित मौके है। उम्मीद कम है कि 24 अगस्त को जारी होने वाली दूसरी कटऑफ में यह मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें