फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम में तीन तबादले, कर्मचारी नेता पर उत्पीड़न के आरोप

Fri, 26 Oct 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश पथ परिवहन निगम ने संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारी और एचआरटीसी में तैनात तीन कर्मचारियों को इधर से उधर किया है। कंडक्टर विद्या सागर को सीबीए ढली से टुटीकंडी (अकाउंट्स), खमेंद्र गुप्ता को सीबीए (अकाउंट्स) टुटीकंडी से अड्डा इंचार्ज ओल्ड बस अड्डा शिमला - 3 देवी चंद को पास सेक्शन ओल्ड बस अड्डे से अड्डा इंचार्ज ओल्ड बस अड्डा शिमला -3 पर तैनाती दी है। यह आदेश पथ परिवहन निगम के एमडी की ओर से जारी हुए है।  

विज्ञापन


इधर, कर्मचारी संगठनों ने पथ परिवहन निगम में कार्यरत एक कर्मचारी नेता पर कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी राजेंद्र ठाकुर, हितेंद्र कंवर, विद्या सागर, नानक शांडिल, हरदयाल सिंह, खेमेंद्र गुप्ता और विजय श्याम ने लगाए हैं। इन नेताओं का कहना है कि यह स्वयंभू नेता अपने आप को मुख्यमंत्री से कम नहीं समझ रहा है।

इसकी धमकियों से कर्मचारियों का दफ्तर में बैठना मुश्किल हो रहा है। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति शुक्रवार को इस मामले को लेकर एमडी को भी ज्ञापन सौंपेगी। उसके बाद सचिवालय जाकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री से मुलाकात कर स्थिति के बारे में अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न तबादला किया और न किसी को धमकाया : शंकर सिंह

कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि परिवहन मंत्री के नाम पर यह कर्मचारी नेता कर्मचारियों को धमकाने के साथ साथ गाली गलौज कर रहा है। नेता कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को दूरदराज क्षेत्रों के लिए तबादला करवाने की धमकियां दे रहा है। यह नेता पूर्व सरकार के समय में भी कर्मचारियों को बेवजह भड़का कर गुमराह करता रहा तथा किसी भी स्तर पर वार्ता और समन्वय का दौर सफ ल नहीं होने दिया।

यहां तक कि कोर्ट की अवमानना करने के लिए भी कर्मचारियों को भड़काता रहा। अब वर्तमान सरकार में भी यह नेता कर्मचारियों की पैरवी करने के बजाय कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को ही निशाना बनाकर सरकार और प्रबंधन से तालमेल स्थापित नहीं होने दे रहा है। 

शंकर सिंह ने कहा कि जिस नेता पर आरोप लगे हैं वह एचआरटीसी में कोई समन्वय समिति नहीं है। अगर मैंने किसी को तबादले को लेकर धमकाया है तो मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। मैं सामना करने को तैयार हूं। एचआरटीसी मजदूर संघ के बढ़ते प्रभाव के चलते यह स्वयं भू नेता ट्रांसफर की झूठी अफवाह फैलाने में लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें