फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: दो सड़क हादसों में दंपती समेत तीन की मौत, 15 घायल, एक लापता

Wed, 08 Dec 2021 09:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी(रामपुर बुशहर)/सांगला(किन्नौर)

सार

हिमाचल में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दंपती समेत तीन की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग घायल हैं। एक लड़की लापता है।  पुलिस और ग्रामीणों ने बचाव अभियान चलाकर घायल लोगों को दुर्घटनास्थल से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन
जगोरी में वाहन दुर्घनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दंपती समेत तीन की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग घायल हैं। एक लड़की लापता है। दो पुलिस थाना झाकड़ी के तहत 15/20 क्षेत्र की दुर्गम पंचायत जगोरी में बुधवार दोपहर दाह संस्कार से लौट रहे लोगों का वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य 15 लोग घायल हैं। घायलों का उपचार रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को संस्कार करने के बाद यह लोग जीप में सवार होकर लौट रहे थे।

विज्ञापन


इसी बीच जगोरी से कुछ दूरी पर गाड़ी असंतुलित होकर सड़क से करीब 10 मीटर नीचे लुढ़क गई। हादसे में कृष्ण लाल (69), पुत्र उत्तम लाल, गांव क्याओ, तहसील रामपुर, जिला शिमला की मौत हो गई है जबकि अन्य 15 लोग को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही ज्यूरी से हैड कांस्टेबल मनोज ठाकुर की अगुवाई में पुलिस का दल मौके के लिए रवाना हुआ। पुलिस और ग्रामीणों ने बचाव अभियान चलाकर घायल लोगों को दुर्घटनास्थल से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

200 मीटर खाई में गिरी कार

किन्नौर जिले के यूला संपर्क मार्ग पर बस स्टैंड के नजदीक कार के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से दंपती की मौत हो गई है जबकि बेटी अभी तक लापता है। हादसा उस समय हुआ जब परिवार टापरी बाजार से यूला अपने की घर की आ जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय बचाव कार्य में लगे हुए हैं और देर शाम तक बेटी की तलाश जारी थी। पुलिस ने इस संबध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है जब दंपती टापरी बाजार से अपने घर यूला की ओर कार में सवार जा रहे थे। इसी बीच बस स्टैंड से थोड़ी दूरी पर स्पेन पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। देर शाम तक पुलिस ने दंपती के शवों को बरामद कर लिया है जबकि बेटी के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम देर रात तक लापता बेटी की तलाश करती रही। पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ डीएसपी भावानगर राजू भी शवों को गहरी खाई से निकालने के प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें