फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के ये तीन नेता अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, चुनावी राजनीति से लिया संन्यास

Thu, 18 Jan 2018 10:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं सांसद चंद्र कुमार ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी के अलावा धर्मवीर धामी और अजय बहादुर सिंह ने भी अब चुनाव लड़ने की सियासत को बाय-बाय कर दिया है।

विज्ञापन


इन्होंने घोषणा की है कि अब न तो लोकसभा का चुनाव और न ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इन सभी ने संगठन में ही काम करने की बात की है। इस बारे में इन सभी ने सुक्खू को भी अवगत करवा गियाया है।

यह जानकारी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने दी है।प्रदेश में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद चंद्र कुमार ज्वाली से चुनाव हार गए थे। चंद्र कुमार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से दो बार शिमला से कांग्रेस विधायक रह चुके हरभजन सिंह भज्जी भी इस बार चुनाव हार गए। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हैं।

धर्मवीर धामी मनाली से चुनाव लड़ते आए हैं। वे निर्दलीय चुनाव लड़ते रहे हैं और एक बार तो उन्होंने बसपा से भी चुनाव लड़ा। धामी हर बार अच्छे भी वोट लेते रहे हैं।

हालांकि, इस बार उन्होंने चुनाव न लड़कर कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया। इसके बावजूद कांग्रेस की जीत नहीं हुई।

अजय बहादुर सिंह कांग्रेस के कार्यकाल में हिमफेड के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह एक बार नाहन से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्होंने भी आगे से चुनाव नहीं लड़ने की बात की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें