फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी से निकाले जाएंगे तीन भाजपा नेता, हाईकमान लेगा फैसला

Mon, 02 Jan 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
समानांतर भाजपा मंडल का गठन करने वाले वूल फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलदेव राणा और प्रदेश महिला आयोग की पूर्व सदस्य शीला देवी (बीड़) पर निष्कासन की तलवार लटक गई है। पार्टी से निष्कासित करने का
विज्ञापन


मंडल भाजपा ने प्रस्ताव पास कर जिला अध्यक्ष विनय शर्मा को भेज दिया है। विनय शर्मा ने यह प्रस्ताव कार्रवाई के लिए हाईकमान को प्रेषित किया है। माना जा रहा है कि यह प्रस्ताव जिला अध्यक्ष विनय शर्मा और प्रदेश महासचिव विपिन परमार की सहमति के बाद पार्टी अध्यक्ष तक पहुंच चुका है। 
विज्ञापन

आगामी दो-तीन दिन में होगी कार्रवाई

आगामी दो-तीन दिन में कार्रवाई हो सकती है। पपरोला राजीव गांधी सेवा केंद्र में रविवार को मंडल अध्यक्ष कर्ण जंवाल की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में कहा गया कि बीते कुछ दिनों से कुछ लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

मंडल ने तीन नेताओं त्रिलोक कपूर, बलदेव राणा और शीला देवी के पार्टी से निष्कासन को लेकर प्रस्ताव पास करके जिला अध्यक्ष को भेजा है।

कहा कि मंडल के विभिन्न प्रकोष्ठों की घोषित कार्यकारिणियों में किसी की अनदेखी नहीं की है। कुछ लोग कार्यकारिणियों को लेकर कार्यकर्ताओं में भ्रांतियां फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें