फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पुराना बस अड्डे और तारादेवी में चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन भी कब्जे में लिया
विज्ञापन

एक आरोपी शिमला का, दो कोटखाई के रहने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुराना बस अड्डा शिमला में सदर पुलिस ने युवक से 7.170 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एएसआई पंकज शर्मा टीम के साथ पुराना बस अड्डा के पास आटा फ्लोर मील के समीप गश्त कर रहे थे। इसी दौरान युवक की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी में युवक से 7.170 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जिला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने तारादेवी में दो युवकों से 13.35 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल की टीम ने सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार की अगुवाई में तारादेवी में नाका लगाया था। इस दौरान वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार में बैठे दो युवकों से तलाशी के दौरान चिट्टा बरामद किया है। आरोपी साहिल और अमित निवासी कोटखाई के रूप में हुई है। पुलिस केस दर्ज करने के बाद वाहन को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें