फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टे, मेथामफेटामाइन नशे के साथ पंजाब के तस्कर समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन के साथ पंजाब के सप्लायर समेत तीन गिरफ्तार
युवक-युवती से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी के नेटवर्क का किया भंडाफोड़
फिरोजपुर के रहने वाले तस्कर की तलाशी में नशे के साथ ही 60 हजार से अधिक की नकदी भी की बरामद
आरोपियों से 196 ग्राम चिट्टा, 47 ग्राम मेथामफेटामाइन ड्रक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने पंजाब से चल रहे एक और अंतरराज्यीय नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के कब्जे से 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन ड्रग बरामद की है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले सूचना के आधार पर ढली चौक के पास स्थित एक मकान में पुलिस टीम ने दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी अवंतिका नेगी निवासी ढली और प्रद्युम्न निवासी ठियोग जिला शिमला के कब्जे से 65 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 20 ग्राम आइस (मेथामफेटामाइन) बरामद की गई। पुलिस ने ढली थाना में प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि वह चिट्टे और आइस की खेप को खरड़, पंजाब से समर नाम के व्यक्ति से लेकर आए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रमुख तस्कर समर सिंह उर्फ टाइगर निवासी गांव मस्तके, डाकघर लखाभेडिया, थाना हरीके, जिला फिरोजपुर पंजाब की धर पकड़ के लिए टीम रवाना की। पुलिस ने सूचना के आधार पर फ्लैट नं. 418, शिवालिक अपार्टमेंट, शिवजोत कॉलोनी, खरड़, जिला मोहाली पंजाब से आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी समर के पास से करीब 131 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 27 ग्राम आइस (मेथामफेटामाइन) और 60,400 नकदी बरामद की गई। पुलिस ने नशा और नकदी कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने 196 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 47 ग्राम आइस (मेथामफेटामाइन) बरामद की है। इस नशे की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि नशे की इस खेप के पीछे और बड़े तस्कर कौन-कौन शामिल हैं।



इनसेट
बैकवर्ड लिंकेज आधार पर 43 तस्कर धरे
जिले में नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए पुलिस अब हर मामले की बैकवर्ड लिंकेज पर काम कर रही है और दूसरे राज्यों में बैठे तस्करों की धर पकड़ की जा रही है। इस साल शिमला पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन आरोपियों की वित्तीय जांच भी कर रही है जिससे नशे से अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जा सके। पुलिस नशा तस्करी के स्रोत, एवं सप्लाई नेटवर्क को चिह्नित कर उसे रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन



कोट
शिमला पुलिस ने एक और अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इसमें 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद किया है। इसके अलावा 60,400 रुपये नकदी भी की बरामद की है। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

-अभिषेक, एएसपी शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें