फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध लकड़ी की तस्करी करने पर तीन गिरफ्तार, 108 नग किए बरामद

Wed, 28 Nov 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खैर लकड़ी तस्करी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ट्रक में लदी करीब चार लाख कीमत की अवैध लकड़ी के 108 नग बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


यह लकड़ी चोरी छिपे भंगानी वन क्षेत्र से माजरा-धौलाकुआं क्षेत्र की किसी कत्था इकाई में पहुंचाई जानी थी। गुप्त सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने संदिग्ध रास्ते पर नाका लगाया। पुलिस ने ट्रक और लकड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  

पांवटा वन विभाग आरओ हर्ष मोहन को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में खैर की लकड़ी की अवैध रूप से तस्करी हो रही है। सोमवार देर शाम को पांवटा के तारूवाला में संयुक्त टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान अवैध खैर से भरा ट्रक पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठा कर आरोपियों ने किया भागने का प्रयास

अंधेरे का फायदा उठा कर ट्रक चालक और आरोपियों ने भागने का प्रयास भी किया लेकिन टीम ने आरोपी ट्रक चालक यामीन, प्रवीण और कुलदीप सैनी को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पता चला है कि भंगानी क्षेत्र से अवैध खैर की लकड़ी को भरकर ट्रक धौलाकुआं क्षेत्र के आसपास किसी कत्था इकाई में पहुंचाया जाना था लेकिन, देर शाम तारुवाला के पास नाके में ट्रक और आरोपी को वन विभाग पांवटा के आरओ हर्ष मोहन की टीम ने पकड़ लिया।

डीएफओ पांवटा कुनाल अंग्रीश ने कहा कि संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है, जिसमें ट्रक से अवैध खैर की लकड़ी के 108 नग बरामद किए गए हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें