फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डल झील में हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 11 Aug 2014 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व पर शिवनगरी भरमौर स्थित पवित्र डल झील में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इसके अलावा चतुर्मुखी शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और कैलाश पर्वत के दर्शन कर वापस लौट गए। रक्षाबंधन पर्व से पहले ही यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


शनिवार रात को हजारों श्रद्धालु मणिमहेश डल झील पर पहुंच गए थे। इसके अलावा कुछ श्रद्धालु रविवार सुबह डल झील पर पहुंचे और स्नान करके पुण्य कमाया। सावन माह में डल झील में स्नान करना शुभ माना जाता है। इसके चलते सावन माह के आखिरी सोमवार को डल झील में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुट रही है।

सावन माह के आखिरी सोमवार को स्नान के लिए काफी संख्या में शिवभक्त कैलाश पर्वत की ओर कूच करते हुए देखे गए। ये श्रद्धालु सोमवार को डल झील में स्नान करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रशासनिक तौर पर 17 अगस्त से मणिमहेश यात्रा शुरू होगी। जैसे-जैसे पवित्र मणिमहेश यात्रा के शाही स्नान की तिथि नजदीक आ रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। इसके चलते राधाष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं की खूब भीड़ जुटने की उम्मीद है। उधर, हड़सर पंचायत प्रधान रजनी देवी ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर डल झील पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि सावन माह के आखिरी सोमवार को डल झील में स्नान करने के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे हैं।

सुरक्षा को पुलिस का पहरा

पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की टीम रूटीन से गश्त कर रही है। इसके लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी वर्दी में तथा सादे कपड़े पहनकर श्रद्धालुओं की निगरानी कर रहे हैं। यही नहीं, बाहरी राज्यों से भरमौर पहुंचने वाले वाहनों की रूटीन से चैकिंग की जा रही है ताकि यात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।

यात्रियों के लिए चौगान में लगेंगे टैंट

मणिमहेश यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा चौगान में टैंट लगाए जाएंगे। इसके अलावा मिंजर मेले के दौरान प्रदर्शनियों के लिए जो अस्थायी दुकानें बनाई गई थीं, उनमें भी यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। एसडीएम बचन सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें