हिमाचल स्थित त्रिवेणी धर्मस्थली रिवालसर झील में प्रदूषित पानी से हजारों मछलियां मर गई हैं। बैसाखी के दो दिन बाद से इस पवित्र झील के पानी का रंग बदलने लगा था। बीते मंगलवार को करीब आठ बजे मरी हुईं मछलियां पानी में ऊपर आ गई थीं।
टनों के हिसाब से मछलियां मर गई हैं। मछलियों के मरने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। लगभग आठ से दस टन मछलियों को झील से निकालकर दबा दिया है। स्थानीय लोगों, प्रशासन और एनजीओ ने सैकड़ों मछलियों को झील से निकालकर स्वच्छ पानी में डालकर बचाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार देर शाम प्रशासनिक अधिकारी भी पवित्र रिवालसर झील पहुंच गए थे। बुधवार को आबकारी व कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी भी खुद मौके पर पहुंचे। उधर, अभी पानी के रंग बदलने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।