फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा: एक साथ नाटी डालेंगी साढ़े तीन हजार महिलाएं

Tue, 23 Oct 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में मंगलवार को ढालपुर के रथ मैदान पर साढ़े तीन हजार महिलाएं एक साथ लोक नृत्य करेंगी। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली कुल्लवी महा नाटी का आयोजन प्रशासन की ओर से ‘नारी गरिमा थीम’ पर महिलाओं के सम्मान में किया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले भी प्राइड ऑफ कुल्लू में चौदह हजार महिलाओं के एक साथ नृत्य करने का विश्व रिकॉर्ड कुल्लू जिला के नाम है। लोक नृत्य को इस श्रेणी में गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान मिला है। 

मंगलवार को होने वाली नाटी में आनी व निरमंड के महिला मंडल शिरकत करेंगे। महिलाएं पट्टू, धाठू और कुल्लवी आभूषणों के साथ मैदान में उतरेंगी। पारंपरिक गीतों पर पर नाटी डाली जाएगी। इस दौरान पूरा मैदान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनियों से गूंज उठेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मासिक धर्म के दौरान गोशाला में रखी जाती हैं महिलाएं

Kullu Nati
मेला कमेटी के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त यूनुस ने कहा कि नाटी के आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। कुल्लू जिला के कई गांवों में अभी भी मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

कई जगहों पर महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान गोशाला में रखा जाता है। इन रूढ़ीवादी परंपराओं को खत्म करने व जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रशासन ने नारी गरिमा अभियान शुरू किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें