फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTET: इस साल 10 विषयों के लिए होगा टेट, हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की तिथियां, यहां देखें

Sat, 04 Jan 2025 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

 स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से इस साल 10 विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन किया जाएगा। पहले आठ विषयों के लिए टेट होता था।
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस साल आठ नहीं, बल्कि 10 विषयों के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन करेगा। जून और नवंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने शनिवार को शेड्यूल जारी कर दिया है। टेट का शेड्यूल समय से पहले जारी करने के पीछे तर्क दिया गया है कि अन्य परीक्षाओं के साथ टकराव न हो। बोर्ड 29 मई को सुबह 10:00 से साढ़े 12:00 बजे तक डीएलएड सीईटी-2025 का आयोजन करेगा। टेट और डीएलएड के लिए 25 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा बोर्ड इस साल पहली बार स्पेशल एजुकेटर विषय के लिए भी टेट का आयोजन करेगा।

विज्ञापन

 


 

जून में कब-कब होगी अध्यापक पात्रता परीक्षा
शिक्षा बोर्ड जून में 10 विषयों के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन दो अलग-अलग सत्रों में करेगा। एक जून को सुबह 10:00 से साढ़े 12:00 बजे तक टीजीटी आर्ट्स और दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक टीजीटी मेडिकल विषय के लिए परीक्षा होगी। 7 जून को सुबह जेबीटी और शाम के सत्र में शास्त्री, 8 जून को सुबह टीजीटी नॉन मेडिकल और दूसरे सत्र में भाषा अध्यापक विषय के लिए परीक्षा होगी। 11 जून को सुबह के सत्र में स्पेशल एजुकेटर (अप टू फाइव) और दूसरे सत्र में स्पेशल एजुकेटर (सिक्स एंड ऊपर) के लिए परीक्षा होगी। 14 जून को सुबह के सत्र में पंजाबी और दूसरे सत्र में उर्दू विषय की परीक्षा होगी। उर्दू और पंजाबी विषय के लिए परीक्षा का आयोजन धर्मशाला में ही किया जाएगा।
विज्ञापन

नवंबर में कब-कब होगा टेट
नवंबर में टेट का आयोजन 2 से 16 नवंबर तक दो सत्रों में होगा। 2 नवंबर को धर्मशाला में सुबह के सत्र में पंजाबी और दूसरे सत्र में उर्दू विषय के लिए परीक्षा होगी। 5 नवंबर को सुबह टीजीटी आर्ट्स और शाम को टीजीटी मेडिकल विषय के लिए परीक्षा होगी। 8 नवंबर को सुबह जेबीटी और शाम को शास्त्री, 9 को सुबह टीजीटी नॉन मेडिकल और दूसरे सत्र में लैंग्वेज टीचर, 16 नवंबर को सुबह के सत्र में स्पेशल एजुकेटर (अप टू फाइव) और दूसरे सत्र में स्पेशल एजुकेटर (सिक्स एंड ऊपर) के लिए परीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें