फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ..ये जुबां हमसे सी नहीं जाती गजल से गूंजा गेयटी थियेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी में हुआ अल्फाज़ ओ सरगम कार्यक्रम
विज्ञापन

कार्यक्रम में देशभर के कलाकार दिखा रहे प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में वीरवार को शौर्य गेट ग्रुप की ओर से अल्फाज़ ओ सरगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देशभर के कलाकारों ने अपनी गज़लों की प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन


शाम 4:30 बजे के बाद शुरू हुए इस कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण जरेट ने ये जुबां हमसे सी नहीं जाती, जिंदगी है कि जी नहीं जाती और तेरे बारे में जब सोचा नहीं था गज़ल पेश कर वाहवाही बटोरी। वहीं नवीन शर्मा ने काश ऐसा कोई मंजर होता, मेरे कांधे पे तेरा सर होता गजल की प्रस्तुति दी। इसके अलावा कार्यक्रम में जितेंद्र शर्मा, प्रियंका शर्मा, दक्ष शर्मा ने गज़ल, सशांक शर्मा ने गिटार, अमिल कुमार और विक्रांत ने तबला वादन की प्रस्तुति दी। इस दौरान सभागार में मौजूद सभी दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियाें की सराहना की। कार्यक्रम के संचालक धीरज रघुवंशी ने कहा कि कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। दूसरे दिन शुक्रवार को वेब सीरीज चौराहा दिखाई जाएगी। वहीं तीसरे दिन शनिवार को बैकुंठ नाटक का मंचन होगा। उन्होंन कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देशभर के कलाकारों के हुनर को एक जगह प्रदर्शित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें