फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार वोटिंग के लिए एक घंटा ज्यादा

Fri, 25 Apr 2014 12:02 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार चुनाव आयोग कई नए प्रयोग करने जा रहा है। पहला बड़ा बदलाव ये है कि सुबह मतदान 8 बजे के बजाय 7 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन


ये शाम को पहले की तरह 6 बजे तक चलेगा। यानी वोटिंग के लिए एक घंटा बढ़ाया गया है। पहले सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होता था। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को भी इस बारे में सूचना भेजी है।

इसके अलावा नोटा (नन ऑफ दी अबव) बटन भी पहली बार मतदाताओं के लिए उपलब्ध होगा। ये बटन ईवीएम मशीन पर सबसे अंत में होगा।

नोटा का आंकड़ा होगा रोचक

यदि मतदाता को उपरोक्त कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं है तो वह नोटा का बटन दबा सकता है। हिमाचल जैसे राज्य में नोटा वोट का आंकड़ा देखना इस बार रोचक होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने 27 सितंबर 2013 को ये प्रावधान करने के आदेश चुनाव आयोग को दिए थे। नई बात ये भी है कि नोटा बटन ईवीएम पर विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए अलग अलग रंग में होगा।

चुनाव आयोग से सभी राजनीतिक दलों को दी गई जानकारी के अनुसार सुजानपुर में ये गुलाबी रंग में होगा, तो संसदीय चुनाव के लिए सफेद रंग में। रंगों में ये बदलाव बैलेट पेपर के रंग के अनुसार किया गया है।
विज्ञापन

मतदान केंद्र तक न टोपी जाएगी, न मफलर

चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि वोटिंग सेंटर तक किसी भी दल के कार्यकर्ता टोपी, मफलर, बैज आदि नहीं ले जा पाएंगे।

भाजपा में चुनाव आयोग से जुड़ा काम देख रहे चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य एचएन कश्यप कहते हैं कि इस प्रकार की सभी जानकारियों को बूथ स्तर तक भेजा जा रहा है, ताकि सभी को जानकारी हो।

उन्होंने कहा कि इस बार मतदान का समय चूंकि एक घंटा ज्यादा है, इसलिए हम सुबह सुबह मतदान पर ही ज्यादा फोकस कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें