फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए हिमाचल के इन 30 सरकारी स्कूलों को किया सम्मानित

Mon, 01 Oct 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला में सोमवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में 30 सरकारी स्कूलों को राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने स्कूल प्रभारियों को सम्मानित करते हुए प्रमाणपत्र दिए।

विज्ञापन


इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को राजनीतिक स्वतंत्रता से अधिक महत्वपूर्ण बताया था। राष्ट्रपिता ने स्वच्छता कार्य को अपनाकर विश्व भर में भारत की छवि को निखारने में महत्वपूर्ण पहल की थी।

प्रदेश के लिए हर्ष की बात है कि बिलासपुर जिले की राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंद और जिला सिरमौर की राजकीय माध्यमिक पाठशाला धमून को स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने पुरस्कार प्राप्त विद्यालयों को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि अन्य विद्यालय भी इनसे प्रेरणा लेकर अपने विद्यालयों में स्वच्छता को अपनाएं। इस अवसर पर निदेशक समग्र शिक्षा अभियान आशीष कोहली ने सभी का स्वागत किया।

 

निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा ने उच्च विद्यालयों में स्वच्छता के प्रति किये जा रहे कार्यों का ब्योरा दिया। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रोहित जमवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन

इन स्कूलों को मिले स्वच्छता पुरस्कार

राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलमाड़ी जिला चंबा, टिपरी जिला कांगड़ा, बंदोल जिला कांगड़ा, कुफरीधार जिला मंडी, जोल जिला हमीरपुर, धंगोटा जिला हमीरपुर, धार जिला हमीरपुर, भराड़ी जिला बिलासपुर, भुलानी जिला बिलासपुर, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला भारती सोलन, भूमति सोलन, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बछवाड़ जिला मंडी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला चच्यान जिला कांगड़ा, राजकीय उच्च विद्यालय थोर निवाल जिला सिरमौर, सकरोई जिला सोलन, मलांगन जिला बिलासपुर, बनालजिला बिलासपुर, खलानो जिला मंडी, तरैला जिला चंबा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) सराहन सिरमौर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मज्याठ सोलन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्वारग सोलन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेतर बिलासपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह बिलासपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महारल बिलासपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूंडरो जिला मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चैंतड़ा जिला मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागी जिला चंबा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोह जिला कांगड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी जिला चंबा को राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें