जयराम सरकार की ओर से बढ़ाए गए बस किराए का चौतरफा विरोध हो रहा है। हिमाचल यूथ कांग्रेस की ओर से जिलों में प्रदर्शन करने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस ने इसके विरोध में राज्यपाल देवव्रत आचार्य से मिलने का फैसला लिया है।
माकपा ने सोमवार को सभी जिलों में प्रदर्शन कर जयराम सरकार को कोसा। सरकार ने न्यूनतम किराए में दोगुना बढ़ोतरी की है, जबकि प्रति किलोमीटर किराया भी 20 से 24 फीसदी बढ़ाया है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि जनता विरोध कर रही है। हिमाचल के इतिहास में सबसे ज्यादा किराया जयराम सरकार में बढ़ा है। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस न्यूनतम किराया 4 रुपये, जबकि प्रति किलोमीटर किराया 10 से 12 फीसदी करने की मांग करेगी।