फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के घर जश्न, मां बोली नाकाम लोगों को रास नहीं आ रही बेटी की कामयाबी

Wed, 01 Jun 2016 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलद्वाड़ा (मंडी)
विज्ञापन
महज 28 साल की उम्र में बॉलीवुड में बेटी कंगना की इस उपलब्धि से पिता अमनदीप रणौत और मां आशा बेहद खुश हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कंगना रणौत को तीसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से परिजनों और प्रशंसकों में खुशी का माहौल है। मंगलवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति प्रवण मुखर्जी ने कंगना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा।
विज्ञापन


इस समारोह में अभिनेत्री कंगना के साथ पूरा परिवार मौजूद था। महज 28 साल की उम्र में बॉलीवुड में बेटी कंगना की इस उपलब्धि से पिता अमनदीप रणौत और मां आशा बेहद खुश हैं। कंगना के पैतृक गांव भांवला में भी खुशी का माहौल है।

मंडी की बेटी और बॉलीवुड की सुपर स्टार अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी प्रतिभा के दम पर तीसरा बार राष्ट्रीय अवार्ड जीत कर मायानगरी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मंगलवार को दिल्ली में 63वें नेशनल फिल्म अवार्ड समारोह में कंगना रणौत को ‘तनु वेड्स मनु’ रिटर्न फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बोली, असफल लोग फैला रहे झूठी अफवाहें

अभिनेत्री कंगना के पिता का कहना है कि बॉलीवुड के कुछ असफल लोगों को कंगना की सफलता और शोहरत रास नहीं आ रही है।
समारोह में कंगना के पिता अमनदीप रणौत, मां आशा रणौत, बहन रंगोली और भाई अक्षतदीप रणौत मौजूद थे। अभिनेत्री कंगना के पिता का कहना है कि बॉलीवुड के कुछ असफल लोगों को कंगना की सफलता और शोहरत रास नहीं आ रही है।

इस कारण वे गलत टिप्पणी कर कंगना के कॅरिअर को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन ऐसे लोग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। मां आशा रणौत अपनी बेटी की सफलता से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि असफल लोग झूठी अफवाह फैला कर उनकी बेटी के आत्म विश्वास को डगमगाने की कोशिशें कर रहे हैं। लेकिन कंगना घबराने वाली नहीं हैं।

पहली बार 2008 में मिला था बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस अवार्ड
बॉलीवुड में 17 वर्ष की आयु में कदम रखने वाली कंगना रणौत ने अपनी प्रतिभा के दम पर एक मुकाम हासिल किया है। 2008 में कंगना को पहली बार फैशन फिल्म में बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय अवार्ड मिला। 2015 में क्वीन फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। अब ‘तनु वेड्स मनु’ रिटर्न फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें