फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: क्राइम, चोरी

Fri, 16 Jun 2023 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं। शातिर दिनदिहाड़े एक महिला के घर से सोने-चांदी के गहने सहित 10 हजार की नकदी चुरा ले गए। चोरी हुए आभूषणों की कीमत तीन लाख आंकी जा रही है। पीड़ित महिला की शिकायत पर छोटा शिमला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाली रही है। छोटा शिमला थाना के तहत कसुम्पटी क्षेत्र में गोयल अपार्टमेंट में चोरी की वारदात को शातिर ने अंजाम दिया। शिकायतकर्ता शशि बाला सरकारी विभाग में नौकरी करती हैं। पुलिस के मुताबिक घर पर कोई नहीं था। वह कार्यालय गई थीं। दोपहर को जब कार्यालय से लंच करने के लिए घर आईं तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह चोरियां अब तक नहीं सुलझीं, जांच जारी
23 जनवरी को शातिरों ने बेनमोर वार्ड में रूकविला कोटी में एक उद्योगपति संजय राय के मकान में सेंधमारी कर करीब पांच लाख रुपये का कीमती सामान उड़ा लिया था। मार्च में समिट्री गेट के समीप भी दिनदहाड़े एक भवन में चोरी हुई थी। पत्नी बच्चों को लेने के लिए स्कूल गई थी। वापस आई तो 1.50 लाख के सोने के आभूषण चोरी हो चुके थे। 28 मार्च को समिट्री में शातिर एक महिला प्रोफेसर के घर से करीब चार से पांच लाख के सोने के आभूषण उड़ा ले गए थे। इससे पहले, जाखू क्षेत्र में एक चिकित्सक और नवबहार क्षेत्र में भी घरों में चोरियों हुई हैं। 16 और 13 अप्रैल को भी छोटा शिमला में दो घरों के ताले तोड़ेकर नल, पाइप, आई-पैड, प्रेशर कुकर, गीजर, बर्नर गैस चूल्हा, गीजर, चांदी की तलवार सहित 10 हजार की नकदी उड़ा ले गए थे। पीड़ित उषा और हरि प्रिया ठाकुर ने इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। 14 मई को ढली में एक मीट शॉप की दुकान से शातिर 22 हजार की नकदी उड़ा ले गए थे। पुलिस इन मामले की जांच करने में जुटी है।

घर में लगाएं एंटी थैफ्ट अलार्म
चोरी की बढ़ती वारदाताओं को रोकने के लिए शिमला पुलिस ने घर में एंटी थैफ्ट अलार्म लगाने और कीमती सामान को बैंक लॉकर में रखने की हिदायत दी है। पुलिस के मुताबिक शातिर ज्यादातर उन सुनसान क्षेत्रों को निशान बनाते हैं जहां पर सीसीटीवी कैमरे न हो। शातिर पहले क्षेत्र की रेकी करते हैं और बाद में चोरियों की वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें