फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद शर्मा से मिले रामलाल ठाकुर समेत ये तीन कांग्रेस नेता, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 27 Nov 2019 10:33 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
केंद्रीय कांग्रेस नेता आनंद शर्मा
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस की जिला, ब्लॉक और राज्य कार्यकारिणियां भंग करने के बाद मंगलवार को हाईकमान ने फीडबैक लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह सिंह ठाकुर ने केंद्रीय नेता आनंद शर्मा से अलग-अलग मुलाकात कर फीडबैक दिया है।  

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक संसद में कमरा नंबर 43 में रामलाल ठाकुर ने करीब आधा घंटा मुलाकात कर प्रदेश कांग्रेस के भीतर चल रही राजनीति को लेकर खुलकर चर्चा की है। रामलाल ने इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद से भी भेंट की है। सूत्रों के मुताबिक रामलाल ने राहुल गांधी से भी मिलने का समय लिया था। वहीं, कौल सिंह ने भी आनंद शर्मा से भेंट कर प्रदेश में पार्टी में चल रही गतिविधियों को लेकर चर्चा की।

प्रदेशाध्यक्ष  कुलदीप सिंह राठौर और रजनीश किमटा भी आनंद शर्मा से मिले, लेकिन संसद में जाने के कारण आनंद शर्मा दोनों नेताओं को ज्यादा समय नहीं दे पाए। माना जा रहा है कि दिल्ली में आयोजित होने वाली भारत बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर राठौर और किमटा दिल्ली गए हैं। इसके अलावा नई कार्यकारिणी को लेकर भी केंद्रीय नेताओं से विचार-विमर्श किया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें