फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में अब होंगे 155 बस ठहराव, अवहेलना करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम कानून व्यवस्था की अध्यक्षता में कमेटी ने तैयार किए प्रस्ताव, आपत्तियां जानने के बाद जारी होगी अधिसूचना
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, लोगों को होगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला की सड़कों पर बसों के स्टॉपेज चिह्नित करने के लिए विस्तृत सर्वे किया है। इसमें 155 बस स्टॉपेज चिह्नित किए हैं।
एडीएम कानून व्यवस्था की अध्यक्षता में गठित टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सर्वे के बाद इसे लेकर प्रारूप तैयार कर दिया है। इसमें पुराने और नए स्टॉपेज शामिल हैं। वर्ष 2009 में शहर में यातायात व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्टॉपेज चिह्नित किए थे, लेकिन अब शहर में नए रिहायशी क्षेत्रों के विकसित होने और आईएसबीटी टुटीकंडी बनने के बाद कई नए स्टॉपेज अस्तित्व में आए हैं। वहीं कई पुराने स्टॉपेज पर अब बसों के खड़े होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने दोबारा शहर के बस स्टॉपेज चिह्नित करने का निर्णय लिया था। इसको लेकर एडीएम कानून व्यवस्था पंकज शर्मा की अध्यक्षता में टीम का गठन किया था। इसमें डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को शामिल किया था। टीम ने शहर में कई दिनों तक चले सर्वे के बाद 155 बस स्टॉपेज चिह्नित किए हैं। अब इसे लेकर बाकायदा प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे अंतिम रूप देने के लिए संबंधित हितधारकों से आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद इन स्टॉपेज को अधिसूचित कर दिया जाएगा।

वर्ष 2009 में जिला प्रशासन ने शहर में 93 बस स्टॉपेज तय किए थे। कमेटी के सर्वे में सामने आया कि कई जगहों पर एक से अधिक मार्ग मिलने और वाहनों की अधिक संख्या के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए कमेटी ने कई जगहों पर स्टॉपेज खत्म करने या उनमें बदलाव करने का निर्णय लिया है। पुलिस के मुताबिक बस चालक तय स्टॉपेज पर भी वाहनों को खड़ा नहीं कर रहे हैं। इस वजह से भी शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसे देखते हुए अब स्टॉपेज से आगे-पीछे वाहन खड़े करने वाली बसों के चालान काटे जाएंगे। डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ही सर्वे करके स्टॉपेज चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आपत्तियां लेने के बाद अधिसूचित होंगे स्टॉपेज
शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और शहरवासियों की जरूरतों को देखते हुए नए बस स्टॉपेज चिह्नित किए हैं। सर्वे पूरा होने के बाद संबंधित हितधारकों से इस संबंध में आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद इन स्टॉपेज को अधिसूचित किया जाएगा।
-पंकज शर्मा, एडीएम कानून व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें