फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के लिए सरकार का अनोखा फरमान

Fri, 20 Jun 2014 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की नियुक्ति का खर्च बचाने के लिए हिमाचल सरकार ने अनोखा फरमान जारी किया है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने 250 से ज्यादा सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के करीब 30 हजार छात्रों को केवल पांच विषय पढ़ने के लिए मजबूर कर दिया गया है।

ये बच्चे न तो अब गणित पढ़ पाएंगे और न ही अर्थशास्त्र। साथ ही संस्कृत जैसे ऐच्छिक विषय भी इनसे दूर हो जाएंगे। राज्य उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक एसबी सेखरी ने यह आदेश वीरवार को जारी किया है। इसके बाद अपग्रेडिड स्कूल असमंजस में पड़ गए हैं।

निदेशक के आदेश संख्या ईडीएन-एच (19) बी (5)01-2012) के मुताबिक एक जनवरी 2011 के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के रूप में अपग्रेडिड स्कूलों में लेक्चरर/ पीजीटी के केवल पांच तरह के पदों को अलॉट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


250 स्कूलों में होंगे सिर्फ पांच विषय

यानी यह शर्त साढे़ तीन साल के भीतर के अपग्रेडिड स्कूलों के लिए लगाई गई है। ऐसे स्कूल 250 से ज्यादा हैं।

हाल ही में ऐसे 70 स्कूल अपग्रेड हुए हैं तो 180 से ज्यादा स्कूल पूर्व भाजपा सरकार के शासनकाल से लेकर इससे पूर्व तक अपग्रेड होते रहे हैं। ऐसे सभी स्कूलों की संख्या 250 से ऊपर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें