एएस विद्या मंदिर न्यू शिमला के छात्रों ने जेईई एडवांस की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। सार्थक ने ऑल इंडिया लेवल पर 265 अंक लेकर 774वां रेंक प्राप्त किया।
वहीं, शितव गुप्ता ने 233 अंक ले 833वां, हिरेश गुप्ता ने 198 अंक लेकर आल इंडिया लेवल पर 2538वां रेंक प्राप्त किया। पीयूष राही ने 2224वां रेंक प्राप्त किया।
एएस विद्यामंदिर न्यू शिमला के प्रबंध निदेशक डीएन शर्मा ने सभी उर्तीण हुए छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। वहीं, एएस विद्या मंदिर लक्कड़ बाजार और संजौली के छात्रों ने भी जेईई मेन और एडवांस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया।
ऋषभ गुप्ता ने ऑल इंडिया में 821वां, हिरेश गुप्ता ने 2538वां रेंक हासिल किया। संस्थान के निदेशक बलविंद्र जीत डोगरा और नीना ने छात्रों को शुभकामनाएं दी है।