फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजभवन में नहीं होगा एट होम कार्यक्रम, राज्यपाल ने समरहिल और जडौण में लिया राहत कार्यों का जायजा

Mon, 14 Aug 2023 05:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में भारी बारिश से हुए जानमाल के नुकसान के दृष्टिगत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित किए जाने वाले एट होम कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भूस्खलन के चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में हुई लोगों की मौत के चलते यह फैसला लिया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन हर वर्ष राजभवन में दोपहर बाद एट होम का आयोजन होता रहा है। इसमें मुख्यमंत्री, मंत्रियों व विधायकों सहित कई गण्यमान्य लोगों के सम्मान में जलपान का आयोजन होता रहा है। राज्यपाल ने सोमवार सुबह शिमला के उपनगर समरहिल स्थित शिव बावड़ी जाकर बचाव कार्यों का जायजा लिया।

विज्ञापन


राज्यपाल बालूगंज चौक से पैदल दुर्घटनास्थल तक पहुंचे और वहां की स्थिति देखकर भावुक हो गए। अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि शिव बावड़ी में प्राकृतिक आपदा हृदयविदारक है। प्रदेश के अनेक हिस्सों से जान-माल के नुकसान की सूचना मिल रही है, लेकिन इस घटना से सभी स्तब्ध हैं। इसके बाद राज्यपाल सोलन जिले के ममलीग पंचायत के तहत जडौण गांव पहंचे। यहां दो किलोमीटर का दुर्गम रास्ता पैदल तय करते हुए राज्यपाल ने प्रभावित परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट की। राज्यपाल ने दोनों घटनाओं में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र उपचार और स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें