जुन्गा (शिमला)। विद्युत बोर्ड के जुन्गा उपमंडल के तहत फीडरों की मरम्मत और रखरखाव के चलते 8 और 9 अक्तूबर को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता राकेश शर्मा ने बताया कि 8 अक्तूबर को जुन्गा-कोटी और गोरपा-कोटी फीडर के तहत बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान अश्वनी खड्ड से कोटी मेन फीडर और गोरपा से कोटी मेन फीडर के तहत मुंडाघाट सेक्शन का पूरा क्षेत्र प्रभावित रहेगा। इसके अलावा कोटी से शिल्ली और बलोग से लाखोटी तक के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 9 अक्तूबर को जुन्गा फीडर के तहत पंचायत घर जुन्गा, एफएसएल, पुलिस बटालियन जुन्गा, सिविल अस्पताल जुन्गा, क्याना, नगरी, महेशू, कोट, चौरी, कनेची, भाड़-4 लेन और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
शरंगाव-कोटी फीडर के तहत शीलावाग से शिल्ली, ट्राई, नालटा, बटोला, खील की सेर, चलोग और आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे। विभाग के अनुसार मौसम खराब होने की स्थिति में प्रस्तावित शटडाउन रद्द किया जा सकता है। संवाद