फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में हॉस्टलों में कमरे पाने के लिए रहेगी मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े छह सौ सीटों के लिए 1386 आवेदन, ईडब्ल्यूएस श्रेणी को मिलेगा दस फीसदी आरक्षण
विज्ञापन


64 सीटें अनुसूचित जाति की छात्राओं के लिए रहेंगी आरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में कक्षाओं को शुरू हुए 15 दिन से अधिक का समय बीत चुका है लेकिनअभी तक छात्र-छात्राओं को छात्रावास आवंटित नहीं हो पाए हैं।

विवि के पास छात्रावासों के लिए करीब 1,386 से अधिक नए पीजी कोर्स और पीएचडी में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों तथा शोधार्थियों ने आवेदन किए हैं। छात्रावासों में करीब 650 सीटें (एक कमरे में जितने छात्र ठहरते हैं उसी आधार पर सीटें तय होती हैं) उपलब्ध हैं। अब मेरिट, फैकल्टी के लिए निर्धारित सीटों और आरक्षण रोस्टर के आधार और विवि के तय नियमों के तहत ही आंवटन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

इस बार छात्रावास आवंटन में विश्वविद्यालय प्रशासन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों (ईडब्ल्यूएस) को भी मेरिट आधार पर दस फीसदी आरक्षण की सुविधा देने जा रहा है। यही नहीं केंद्र से आई सोशल आडिट टीम के ऑब्जेक्शन के बाद बाबू जगजीवन राम के नाम पर चल रही योजना के पैसों से बने अनुसूचित जाति की छात्राओं के छात्रावास में 64 सीटें अनुसूचित जाति की छात्राओं के लिए आरक्षित रखी हैं। बीस अगस्त को चीफ वार्डन कार्यालय पहली आवंटन सूची जारी करेगा। सोमवार को चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा की अध्यक्षता में वार्डन की बैठक भी हुई। बैठक में छात्रावास आवंटन के नियमों, आरक्षण रोस्टर को लागू करने के साथ ही आवंटन के लिए नए सत्र में उपलब्ध छात्र-छात्राओं के छात्रावासों में उपलब्ध सीटों का ब्योरा एकत्र किया गया। बैठक में प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस बार भी चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट श्रेणी के तहत आने वाले विद्यार्थियों को आठ सीटें आरक्षित रखी हैं। इन्हें बिना मां-बाप के मेधावी विद्यार्थियों को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन



अभी तक मिले आवेदनों की स्थिति
विवि में छात्रों के लिए टैगोर, एसबीएस और डाॅ. वाईएस परमार छात्रावास हैं। श्रीखंड छात्रावास में मरम्म्त कार्य के चलते इसकी सीटें आवंटित नहीं हो पाएंगी। इन तीन शेष बचे छात्रावासों की 260 सीटों के लिए 517 छात्रों ने आवेदन किया है। इनमें सामान्य वर्ग के 330, एससी के 128, एसटी के 50 और दिव्यांग श्रेणी के 9 आवेदन किए हैं। छात्राओं के चंद्रभागा, गारगी, रेणुका, सरस्वती, विद्योत्मा के अलावा ईरावती तथा गिरिगंगा छात्रावास हैं। गिरिगंगा और ईरावती के मरम्मत कार्य के चलते कम सीटें आवंटित हो पाएंगी। आठ छात्रावासों में उपलब्ध 390 सीटों के लिए 869 छात्राओं ने आवेदन किया है। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 568, एससी के 225, एसटी श्रेणी से 68, दिव्यांग श्रेणी से आठ ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें