फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: नई सरकार बनते ही हिमाचल में होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Sat, 10 Dec 2022 11:11 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में नई सरकार बनते ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा। पहले जिला उपायुक्तों को बदला जाएगा, उसके बाद सचिवालय के अधिकारियों के महकमे बदले जाएंगे। इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में मंथन शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
प्रशासनिक फेरबदल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनते ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा। पहले जिला उपायुक्तों को बदला जाएगा, उसके बाद सचिवालय के अधिकारियों के महकमे बदले जाएंगे। इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में मंथन शुरू हो गया है। पार्टी के नेता भी निगम और बोर्डों में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को लेकर गोटियां फिट करने में लग गए हैं।  

विज्ञापन


हिमाचल की अफसरशाही अच्छा महकमा पाने के लिए नेताओं के पास चक्कर लगा रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिन अफसरों को साइड लाइन किया गया था, उन्हें कांग्रेस सरकार से अब अच्छे महकमे मिलने की आस है। मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर मंत्रियों के कार्यालय का स्टाफ इधर से उधर होगा। 

नए साल में नई सरकार को मिलेगा नया मुख्य सचिव
कांग्रेस सरकार को नए साल में नया मुख्य सचिव मिलेगा। वर्तमान मुख्य सचिव आरडी धीमान 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 

पुलिस अधीक्षक भी होंगे इधर से उधर 
भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान जिलों में तैनात किए गए पुलिस अधीक्षकों को भी इधर से उधर किया जाएगा। कांग्रेस में भी इसको लेकर हलचल शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें