जिला कुल्लू के खनाग-जलोड़ी दर्रा से सोझा क्षेत्र के साथ सोलंगनाला, सोलंग -धुंधी -व्यासकुंड, अटल टनल के साउथ पोर्टल, कोकसर -छतडू -बातल, काजा -ताबो -समदो, कल्पा -कड़छम-सांगला-छितकुल, नारकंडा से ठियोग, क्लाथ, नेहरुकुंड -कुलंग -पलचान-कोठी, कोठी -रोहतांग दर्रा-कोकसर-सिस्सू-तांदी, तांदी-केलांग-दारचा, दारचा-जिंगजिंगबार, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल-सिस्सू-तांदी, जिंगजिंगबार-बारालाचा-सरचू, सरचू-लाचूंगला दर्रा, पंग-तंगलगला, तांदी -कीर्तिंग -थिरोट-कुकमसेरी-त्रिलोकीनाथ, उदयपुर, थमोह-किलाड़, किलाड़-बरवास, गाहर-कालावन-रानीकोट तथा ट्रैक रूट मणिमेहश में हिमखंड गिरने का खतरा है।