फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग: अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस की विदाई में ही राज्य की भलाई

Thu, 22 Oct 2026 05:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।

सार

हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में संपन्न पंचायतीराज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनाव परिणाम कांग्रेस सरकार के प्रति जनता के असंतोष को दर्शाते हैं। 
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में संपन्न पंचायतीराज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनाव परिणाम कांग्रेस सरकार के प्रति जनता के असंतोष को दर्शाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास की गति तेज करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विदाई में ही राज्य की भलाई है। ठियोग में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में अनुराग ठाकुर ने भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों और नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Trending Videos

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप सहित अन्य नेता मौजूद रहे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाएं लोकतंत्र की आधारशिला हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सहित विकास से जुड़े कार्यों में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी गांवों और परिवारों के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सशक्त पंचायतें ही सशक्त गांव और सशक्त हिमाचल की नींव हैं।
विज्ञापन

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और पंचायतों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है। जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार विकास योजनाएं तैयार करनी चाहिए और पंचायत भवनों को ग्रामीण विकास की योजनाओं के केंद्र के रूप में विकसित करना चाहिए।  प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं और प्रदेश आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें